Barauni: रंग समूह प्ले स्कूल बारो का वार्षिक उत्सव में झूमे प्रतिभागी बच्चे।

 **बरौनी/ बेगूसराय/ संवाददाता। 

 रंग समूह प्ले स्कूल बारो गढ़हरा का वार्षिकोत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।ये बच्चे अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा से  दर्शकों को खूब आनंदित दिया।अतिथियों का स्वागत निदेशक फुलेना राय व प्राचार्य कंचन सक्सेना ने किया।बच्चों ने बिहार की सभ्यता व संस्कृति आधारित कई झलकियों की प्रस्तुति भी की।वही इंटरनेट,मल्टीमीडिया से जुड़े एप्लिकेशन के दुरुपयोग से बच्चों में मानसिक व शारीरिक दुर्बलता को भी दिखाया गया। इस कार्यक्रम की अभिभावकों ने खूब सराहना किया।

वहीं शिक्षिकाओं व संचालक के समर्पित भाव के कायल हो गए।इस मौके पर अतिथि कला संस्कृति विभाग भारत सरकार से सेवानिवृत्त कलाकार चंद्र प्रकाश झा,आर्य समाज के जिला प्रधान शिवजी आर्य,रिटायर्ड शिक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा,प्रमोद सिंह,योग शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार,प्रधान रविन्द्र आर्य आदि के द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की खूब सराहना करते हुए उनके हौसलों को उड़ान भरने में सहयोग की अपेक्षा की।

इस मौके पर वार्ड प्रतिनिधि मो सरफराज अंसारी, बृज बिहारी मिश्र,सुनील राय शर्मा,विजय सिंह,रविन्द्र आर्य,रामदेव आर्य,सन्तोष कुमार,जितेंद्र कुमार,विष्णु कुमार,गोविंद आर्य,रंजीत कुमार सिंह,प्रेमकुमार पिंटू आदि थे।वहीं कंचन सक्सेना,लवली,ऋतु कुमारी,साधना मिश्रा, शालिनी कुमारी, रागिनी देवी,निक्की कुमारी, चंदा देवी,गुंजन कुमारी,स्वीटी कुमारी,पूजा देवी,अंकिता देवी,ममता देवी, बिंदु, लक्ष्मी आदि ने कार्यक्रम की सफलता में भरपूर भूमिका निभाई।अंत में भोजन की व्यवस्था में सभी ने खूब आनंद लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post