** बरौनी/ बेगूसराय/ संवाददाता। बेगूसराय जिले के गढहारा सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड 17 निवासी सुरेश चौधरी का पुत्र लक्ष्मण चौधरी एस एस वी जवान उत्तराखंड में कार्यरत थे और 2 दिन पूर्व छुट्टी लेकर अपने घर आए थे, जिनकी अचानक तबियत बिगड़ी, कहा जाता है कि सीने में दर्द होने के कारण। और परिजनों ने उन्हें निजी क्लीनिक में इलाज हेतु ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसको लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। जिसकी सूचना उनके आला कमान तक को दे दी गई है। वहीं इसकी सूचना सहायक थाना गढहारा को भी दी गई। सूचना पाते ही संबंधित थाना पुलिस ने जवान के लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जवान के मृत्यु होने का, किस कारण मृत्यु हुई इसका खुलासा हो सकेगा?
जबकि क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी है और उनके परिजनों- शुभचिंतकों में कोहराम मचा हुआ है।
कहते हैं कि आखिर मौत का क्या ठिकाना। कब किसका, किस समय, किस बहाने मौत हो जाए, कहना मुश्किल है।