नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता
थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा पंचायत से आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त गिरफ्तार।काण्ड संख्या 125/18 आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त समसा पंचायत निवासी फोदार महतों के पुत्र रोशन कुमार कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया।विदित हो कि गिरफ्तार अभियुक्त पर बेगूसराय न्यायालय के द्वारा पांच वारंट जारी किया गया था।आर्म्स एक्ट के तहत तीन और मारपीट के तहत दो वारंट जारी था।मामला दर्ज होने और वारंट जारी होने के बाद लगातार 2018 से अभियुक्त फरार चल रहा था।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचनानुसार रात्रि गस्ती के दौरान पाँच मामलों के वारंटी अभियुक्त को घर से गिरफ्तार किया गया।इस गिरफ्तारी में स्वयं थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,एसआई अशोक कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।