आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी गिरफ्तार

नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता 

थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा पंचायत से आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त गिरफ्तार।7/7/23 से लगातार फरार चल रहा था।आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त समसा पंचायत निवासी कैलाश महतो उर्फ कैलू महतो पिता बुधन महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया।मामला दर्ज होने और वारंट जारी होने के बाद लगातार एक साल से अभियुक्त फरार चल रहा था।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचनानुसार आर्म्स एक्ट के फरार वारंटी अभियुक्त को घर से गिरफ्तार किया गया।इस गिरफ्तारी में एसआई अरविंद शुक्ला एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post