Begusarai: न्याय के लिए भटक रही पीड़ित महिला

बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। 

पहले प्रेम और फिर शादी के बाद मिला धोखा का एक मामला सामने आया है। ताजा मामला बखरी में शादी के बाद मिले धोखा की शिकार एक पीड़िता महिला न्याय के लिए भटक रही है।इस संबंध में बखरी प्रखंड के राटन पंचायत के बभाइन गांव निवासी पीड़िता रामकुमारी देवी ने थाना को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने कहा है कि उसका बभाइन निवासी अमरजीत महतो के पुत्र पाण्डव महतो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक वर्ष तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दो वर्ष पूर्व दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पाण्डव उसे समस्तीपुर में रख रहा था। इस दौरान उसे एक बच्ची सृष्टि जन्म ली। इसी बीच पाण्डव ने एक वर्ष पूर्व दूसरी शादी कर ली। जिसकी जानकारी उसे हाल के दिनों में हुई। तब वह अपनी छह महीना की बच्ची के साथ पाण्डव के घर बभाइन आकर रहने लगी। इधर उसका पति पाण्डव और उसके परिवार के लोग उसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। पाण्डव उसे पत्नी मानने से भी इंकार कर रहा है। पति और उसके माता पिता व बहने रोज उसके साथ मारपीट व प्रताड़ित करते रहते हैं। बीते बुधवार को भी पाण्डव के कहने पर ससुर, सास और नंदों ने उसके और उसकी दुधमंही बच्ची के साथ मारपीट की तथा बच्ची को जान से मारना चाहा। लेकिन उसने बच्ची को ससुर के हाथों से छीनकर उसकी जान बचाई। पीड़िता ने आवेदन में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।इधर ग्रामीण के अनुसार पाण्डव पीड़िता की भौजाई का भाई है। जिसका उसके घर आना जाना था। इसी क्रम में दोनों के बीच प्रेम का बीज अंकुरित होकर परवान चढा और मामला रिलेशनशिप से शादी और फिर बच्चे की पैदाइश तक पहुंचने के बाद उसमें खटास आ गई।डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा निवासी लड़की के पिता सुलेन्द्र महतो ने बताया कि वे फिलहाल अपनी पुत्री को घर लेकर आ गए हैं।उन्होंने कहा कि बभाइन में उनकी पुत्री की जान सुरक्षित नहीं थी। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए वे कोई कोर कसर नहीं छोडेगें। सूत्रों के मुताबिक युवक अपराधी प्रवृति के है जिनके उपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

इधर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकाश कुमार राय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच करवाई जा रही है।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने