
खगड़िया : बिहार पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जारी मुहिम में गंगौर थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने काफी समय से पुलिस की नजरों से बचकर भाग रहे आजामंतीय वारंटी मुरारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त मुरारी सिंह (पिता- गोपाल सिंह), जो साकिन- ओलापुर, थाना- गंगौर का निवासी है, के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। मिली जानकारी के अनुसार, मुरारी सिंह पर कांड संख्या 31/18 के तहत महिला के साथ छेड़खानी, SC/ST एक्ट (धमकी और गाली-गलौज) जैसे मामला दर्ज़ था
मामला साल 2018 से ही लंबित चल रहा था और अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। गंगौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को ओलापुर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वारंट जारी होने के बावजूद वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। “कानून से ऊपर कोई नहीं है। महिला सुरक्षा और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।”
पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मुरारी सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।