The Samachar Express

231वां रैंक हासिल कर अभिषेक कुमार झा ने बढ़ाया बेनीपट्टी और मिथिला का गौरव

 

231वां रैंक हासिल कर अभिषेक कुमार झा ने बढ़ाया बेनीपट्टी और मिथिला का गौरव

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत जरैल गांव निवासी अधिवक्ता भरोसी झा, जो सामाजिक न्याय सह आरटीआई कार्यकर्ता संघ के अधिवक्ता परिषद के कोषाध्यक्ष भी हैं, के सुपुत्र अभिषेक कुमार झा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 231वां रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, गांव, समाज तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अभिषेक कुमार झा की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से जरैल गांव सहित पूरे बेनीपट्टी प्रखंड और मधुबनी जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है। UPSC जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अभिषेक के पिता अधिवक्ता भरोसी झा लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और सामाजिक न्याय, जनहित तथा आरटीआई से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में उनके पुत्र की इस उपलब्धि को समाज सेवा की उस परंपरा की निरंतरता के रूप में भी देखा जा रहा है।

इस गौरवपूर्ण सफलता पर क्षेत्र के अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभिषेक कुमार झा और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अधिवक्ता अशोक कुमार झा, अधिवक्ता सतनजीव पाठक, अधिवक्ता संजीव कुमार, अधिवक्ता संजीत कुमार, अधिवक्ता बिमल कुमार, अधिवक्ता सुरेन्द्र राय, अधिवक्ता ईश्वर चंद्र झा, सामाजिक न्याय सह आरटीआई कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष राम लखन राम, वरिष्ठ पत्रकार गांधी मिश्र ‘गगन’, संतोष कुमार मिश्र, राजीव झा, अमोद झा, रंजीत मंडल, बिजेता कुमारी, मनखुर पासवान, विकास यादव, सामाजिक सह आरटीआई कार्यकर्ता त्रिलोक नाथ झा, मिथिलेश गुप्ता, सोनू पासवान, राहुल पासवान, मिश्री राम, ललित मुखिया, अभिषेक कुमार झा, सुमित कुमार झा, अजीत कुमार झा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

सभी ने अभिषेक कुमार झा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे बेनीपट्टी, मधुबनी और मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।


Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने