एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि मनाई गई

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत शक्ति केंद्र समसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संगठनकर्ता एवं चिंतक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।मौके पर उपस्थित  मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी रामशंकर पासवान और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।रामशंकर पासवान ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व,संघर्ष एवं उनके जीवनी के बारे में बताया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों एवं उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।वहीं जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा दीपक कुमार व जिला आईटी सेल संयोजक ओबीसी मोर्चा अमित पुष्पम ने देश को नई गति देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारधारा से परिचय कराते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे दुनिया में अपने विकास कार्य का डंका बजा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी की सोच और विचार धारा श्रद्धेय पंडित दीनदयाल जी का दिया हुआ है,जिनके नक्शे कदम पर पार्टी कार्य कर रही है।इस मौके प्रखंड महामंत्री मनीष पाठक, ज़िला कार्यसमिति राजकिशोर प्रसाद,ज़िला मंत्री रामनारायण महतों, मंडल अध्यक्ष रामबोल सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रानी गोस्वामी,मंडल महामंत्री कपिलदेव पोद्दार, मंडल महामंत्री वीना देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश महतों,मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा अमरेश पंडित,शक्ति केंद्र प्रमुख अर्जुन साह,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सुरेश पोद्दार,बूथ अध्यक्ष कपिलदेव महतों, कुन्दन मिश्रा,हरेराम पोद्दार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।

रिपोर्ट- नवीन कुमार मिश्रा





Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने