नावकोठी/बेगूसराय संवाददाता
थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर से एक वारंटी गिरफ्तार।बखरी थाना काण्ड संख्या 105/13 में फरार चल रहे मुकेश महतो पिता वासुदेव महतो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज है।इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं एसआई अरविंद शुक्ला शामिल थे। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की बखरी थाना काण्ड संख्या के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।