छतौना राम जानकी मंदिर में राम और जानकी की हुई प्राण प्रतिष्ठा

 नवनिर्मित गर्भगृह में राम जानकी हुए विराजमान 

नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता

प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत के छतौना में नवनिर्मित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में राम जानकी प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा। नवनिर्मित गर्भगृह में राम जानकी हुए विराजमान।वैदिक रीति रिवाज के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ गुरुवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई।इस कलश यात्रा में बूढ़े,बच्चे और महिलाओं के द्वारा राम जानकी का उद्घोष करते हुए छतौना अब्बूपुर स्थित पश्चिमी ठाकुरबारी पहुंचे। वहां से राम जानकी की प्रतिमा को लेकर नवनिर्मित राम जानकी पूर्वी ठाकुरबारी लाए गए।राम जानकी ठाकुरवादी में वैदिक रीति रिवाज के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा की गई।यह राम जानकी मंदिर छतौना पुवारी ठाकुरबाड़ी के नाम से जाने जाते हैं।वर्षो पूर्व यह मंदिर ग्रामीणों ने खपरैल का बनाया था।मंदिर काफी पुराना होने के कारण काफी जर्जर हो गया था।संपूर्ण ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर निर्माण करवाया गया।

मंदिर निर्माण पूर्ण होते ही राम जानकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हर्षोल्लास पूर्वक की गई।पंडित मनोज मिश्र, घनश्याम मिश्र एवं महंत राम प्रिया दास के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोचार के साथ नव निर्मित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में  राम जानकी विराजमान हुए।ग्रामीण सह पंसस अजीत कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर निर्माण कर भगवान राम जानकी,भरत एवं संकट मोचन हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा हर्षोल्लास पूर्वक की गई।मौके पर सेवा निवृत्त शिक्षक श्रीमोद सिंह,विरेंद्र सिंह,रामायण सिंह,छोटे सिंह,गणेश सिंह,राजकुमार सिंह,मनीष कुमार,गौरव कुमार,अशोक सिंह,जयजय राम महतों,महेंद्र महतो, रामानुज सिंह सहित सैंकडों  की संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद थे।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने