अज्ञात महिला की हत्या के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता

थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा पंचायत से अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में जेल।नावकोठी थाना काण्ड संख्या 69/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त सिंघेश्वर महतो के पुत्र नंद किशोर महतो ग्राम समसा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।विदित हो कि 9 जून 2023 को समसा पंचायत के लेबरा चौर में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।बेरहमी से  महिला की हत्या कर मिट्टी में दबा दिया था।छानबीन के बाद ज्ञात हुआ था कि सिघौल थाना क्षेत्र के अमरौर किरतपुर निवासी अवधेश कुमार सिंह के पुत्री की हत्या कर लाश मिट्टी में दबा दिया गया था।इस गिरफ्तारी में स्वयं थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post