नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता
थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पूर्वी पंचायत से अपहरण का मामला दर्ज।अर्जुन महतो पिता स्वर्गीय मुनीलाल महतो ग्राम गम्हरिया निवासी ने विवाहिता पुत्री दो संतान सहित अपहरण का मामला नावकोठी थाना में दर्ज करवाया है।दर्ज मामला में उन्होंने बताया कि मेरी बेटी अपने दो संतान के साथ नैहर मेरे घर पर एक वर्ष से रहती थी।मैं दिल्ली में अपने संबंधी के यहां गया हुआ था।आस-पास के लोगों के द्वारा मुझे मेरी बेटी व दोनों बच्चे के गायब होने की जानकारी दी गई।मैं दिल्ली से वापस घर आया और अपने विवाहित पुत्री एवं उसके बच्चों के खोजबीन का काफी प्रयास किया।उसके ससुराल वालों के यहां भी खोजबीन की,लेकिन नहीं मिली।गांव वालों के द्वारा जानकारी मिली कि लालबाबू रजक पिता बिहू रजक गम्हरिया निवासी ने मेरी विवाहित पुत्री एवं दो बच्चों को बहला- फुसलाकर कहीं ले गया है।उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए नावकोठी थाना में मामला दर्ज करवाया है।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।जांचोप्रांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।गायब विवाहित व व उसके दोनों संतानों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट- नवीन कुमार मिश्रा