बेगुसराय/संवाददाता।डाक प्रमंडल स्तरीय पारितोषिक वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इसमें भागलपुर के डाक महाध्यक्ष पूर्वी मनोज कुमार ने बेला सिमरी के शाखा डाकपाल रिंकू कुमारी को पोस्ट लिंकेज व पोस्ट ऑफिस बचत खाता खोलने में बेगुसराय डाक प्रमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने रिंकू कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। भागलपुर के डाक महाध्यक्ष पूर्वी मनोज कुमार व बेगूसराय प्रमंडल के डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने लक्ष्य प्राप्ति में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रिंकू कुमारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप इसी तरह जोश के साथ कार्य करेंगी ऐसा मेरा विश्वास है। इस दौरान डाक विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।


