बेगूसराय :चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खोदावंदपुर पंचायत के मुसहरी ग्राम निवासी स्वर्गीय श्री राम विनोद महतो जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुशील कुमार ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय महतो के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा इस दुःखद घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
सुशील कुमार ने कहा कि स्वर्गीय राम विनोद महतो एक सरल एवं समाजसेवी व्यक्ति थे, जिनकी कमी समाज को हमेशा महसूस होगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वर्गीय महतो जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


