पापा जान से मारने जा रहे थे...इसलिए शादी कर ली:खगड़िया में नाबालिग जोड़े ने वीडियो जारी कर कहा-अपनी मर्जी से भागे हैं, अपहरण नहीं हुआ

खगड़िया में घर से भागे नाबालिग जोड़े ने वीडियो जारी कर कहा-हमारा अपहरण नहीं हुआ है। लड़की ने पापा जान से मारने जा रहे थे, इसलिए शादी कर ली। मामला खगड़िया जिले गोगरी प्रखंड के पौरा ओपी अंतर्गत बलतारा पंचायत का है।

दरअसल, 30 नवंबर को नाबालिग जोड़े ने घर से भाग कर शादी कर ली। शादी के इसके बाद लड़का और लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए और थाना में नाबालिग जोड़े के अपहरण की एफआईआर दर्ज करवा दी।

जब नवविवाहित जोड़े यह सूचना मिली कि परिजनों ने उनके किडनैप की कहानी गढ़ एक दूसरे की शिकायत एसपी और थाना में की है तो दोनों ने खुद का वीडियो बनाया और परिजनों के मोबाइल पर वाट्सअप कर दिया। वीडियो में नाबालिग जोड़ा यह कहता नजर आ रहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। उनका अपहरण नहीं हुआ है।

किशोरी (17) और किशोर (16) का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाह रहे थे। पर परिजनों को यह मंजूर नहीं था। किशोरी वीडियो में स्पष्ट कहती नजर आ रही है कि उसके पिता उसकी शादी किसी और लड़के से करना चाहते थे। साथ ही प्रेमी को मारना भी चाहते थे। इसलिए हम दोनों ने भाग कर शादी करने का फैसला किया। हमारा कोई अपहरण नहीं हुआ है।

इधर, 30 नवंबर को ही लड़की पक्ष ने लड़के के परिजनों के खिलाफ और लड़के के परिजनों ने लड़की पक्ष के खिलाफ नाबालिग जोड़े के अपहरण करने की शिकायत की थी। इसी के बाद नाबालिग जोड़े ने खुद का वीडियो बना जारी किया। नाबालिग जोड़ा फिलहाल कहां है, ये अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

वहीं, अब यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, गोगरी डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि लड़की के परिजन के आवेदन पर FIR दर्ज कर ली गई है। लड़का के परिजन द्वारा भी आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- सुमन कुमार झा

Post a Comment

Previous Post Next Post