Begusarai: मध्य विद्यालय चकमुज़फ्फरपुर में मनाया गया शहीद दिवस

रिपोर्ट - नवीन कुमार मिश्रा 

नावकोठी/बेगूसराय/प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय चकमुजफ्फरपुर में गांधी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रिंकू कुमारी ने की।इस दौरान बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। गांधी जी के इस बलिदान की याद में हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी की जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि गांधी अपने विचारों की बदौलत बिना कोई हथियार उठाएं भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया था। उनके विचार ही उनकी आक्रमण और ढाल दोनों थे।


 महात्मा गांधी की जीवन की कहानी सत्य अहिंसा और प्रेम के संदेश ने देश ही नहीं विदेश के लोगों को भी बहुत प्रेरित किया।शहीद दिवस हमें महात्मा गांधी के विचारों की भी याद दिलाता है। उनके विचार आज भी राष्ट्रीय एकता को दर्शाते हैं।इस दौरान शिक्षक अभय कुमार,सनोज कुमार,गुड़िया कुमारी,शमा प्रवीण,श्वेता कुमारी और विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post