प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न राजस्व ग्राम का भूमि विवाद निष्पादन के लिए शनिवार को नावकोठी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में आज दो मामले दर्ज किए गए जिसमें महेंद्र सहनी पिता स्व० बालदेव सहनी बनाम नंदलाल सहनी पिता स्व० बालदेव सहनी नावकोठी वार्ड न० 5 निवासी एवं चंद्रशेखर पासवान पिता अशर्फी पासवान बनाम बटोरन शर्मा पिता जागेश्वर शर्मा हसनपुर बागर निवासी का रैयती भूमि संबंधी विवाद शामिल है।वहीं आज एक भी मामला का निष्पादन नहीं किया गया।जनता दरबार में कुल 16 मामले निष्पादन के लिए लंबित हैं।पुराने लंबित मामलों की आज सुनवाई की गई जिसमें रामबहादुर तांती बनाम राजेश मोची विष्णुपुर देवपुरा,शब्बीर आलम बनाम अख्तर मियां हसनपुर बागर,अमोल राय बनाम मधुसूदन राय समसा, अशोक कुमार शर्मा बनाम जयजयराम पासवान सैदपुर देवपुरा व नरेश साह बनाम प्रकाश यादव चकमुजफ्फर सहित 16 मामले शामिल हैं।इस दौरान अंचलाधिकारी राकेश सिंह यादव, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, एसआई अशोक कुमार, राजस्व कर्मचारी शंभु पासवान,अरुण कुमार, कार्यपालक सहायक अभिमन्यु कुमार,पुलिस बल के जवान व फरियादी मौजूद थे।
नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट