The Samachar Express

गौरीपुर लूट कांड का नावकोठी पुलिस ने किया उद्भेदन,तीन गिरफ्तार

 

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता।

नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर लूट कांड का नावकोठी पुलिस ने किया उद्भेदन।नावकोठी पुलिस ने 20 अप्रैल 2025 को गौरीपुर में हुए सोना एवं नगदी लूट कांड का उद्भेदन किया है।पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है।घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि विष्णुपुर पंचायत के गौरीपुर और सैदपुर के बीच मुशहरी जान के समीप दीपिका ज्वेलर्स के मालिक गौरीपुर निवासी संतोष कुमार को हथियार के बल पर नकद ₹55000  एवं सोना चांदी की जेवर लूटी गई थी।थाना में इस सिलसिले में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में लूट कांड के मुख्य सूत्रधार मुफस्सिल थाना के रजौड़ा निवासी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया।गुड्डू कुमार संतोष कुमार के फुफेरा भाई है। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के क्रम में गुड्डू कुमार ने इस घटना में शामिल 2 बदमाश वीरपुर थाना के नौला निवासी रंजीत महतो का पुत्र विशाल कुमार और मंटू ठाकुर का पुत्र धर्मवीर कुमार की संलिप्तता स्वीकार की।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया एवं इस घटना में शामिल प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। इस घटना के उद्भेदन के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।इस घटना के उद्भेदन में स्वयं थानाध्यक्ष मो फिरदौस,एस आई विश्वजीत कुमार,रंजीत कुमार,पीएसआई मिथलेश कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Suman kumar jha

Digital media network of Bihar. the latest news in hindi including breaking news , top headlines , latest video on elections , local city wise coverage and more on👇🏻 website:– www.thesamacharexpress.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने