संस्कार,सेवा व संस्कृति की रक्षा करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य:- बालेश्वर सिंह

नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता

पहसारा पश्चिम स्थित मंचन कुमार के पिताजी स्वर्गीय रामचरित्र सिंह के द्वादश कर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बारहगावॉ सेवा समिति के उपाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा संस्कार,सेवा व संस्कृति की रक्षा करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है।बारहगावॉ सेवा समिति के उत्तरी जोन अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज समाज में चरित्र का विकास बहुत जरूरी है।युवाओं में सहकार के साथ समिति का संचालन करके समाज का विकास संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह एवं संचालन अमरेश कुमार ने किया। विभिन्न गांव से बारहगावॉ के सदस्यों ने स्वर्गीय रामचरित्र सिंह के तैल चित्र पर पुष्प माला समर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में पूर्वी जोन के अध्यक्ष हरिहर प्रसाद सिंह,पश्चिमी जोन के अध्यक्ष उमाकांत सिंह, मध्य जोन के योगेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,कोषाध्यक्ष मणि भूषण सिंह,संरक्षक मंडल के सदस्य उमेश सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह आदि वक्ताओं ने श्रद्धांजलि में अपना विचार प्रकट किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर भगवान सिंह ने कहा की और असक्षम समाज को सक्षम बनाना है एवं ज्यादा से ज्यादा युवाओं को समिति का सदस्य बनाना है।कार्यक्रम को भाजपा नेता सुधीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के गरीब एवं नि:सहाय व्यक्ति को समाज के अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने करना होगा।उन्होंने कहा कि इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा।मौके पर पैक्स अध्यक्ष कुमार गणेश शंकर सिंह,संजीव कुमार, रंजन सिंह,विवेक सिंह,चंद्रदेव सिंह, नवल सिंह,राम सुमरन सिंह, अनिल सिंह,चितरंजन सिंह,अरविंद सिंह, सुमन कुमार,नरेश सिंह, राजीव सिंह,देवनीति,दिलीप शिवेश रंजन,भूपेंद्र सिंह, दीपक के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

रिपोर्ट- नवीन कुमार मिश्रा

Post a Comment

Previous Post Next Post